मौत का 'अंतिम मिलन': एक ही पेड़ पर लटके मिले प्रेमी-युगल के शव, एक ही जाति के थे, पास-पास ही थे घर, जांच जारी
Hardoi Suicide Case: हरियावां क्षेत्र में एक प्रेमी युगल के शव पेड़ पर लटके मिले। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में हरियावां थाना क्षेत्र के बेला गांव में रविवार सुबह फिर प्रेमी युगल द्वारा आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। गांव के पास स्थित एक पेड़ पर युवक और किशोरी के शव एक साथ फंदे से लटके मिले। शवों को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक युवक और किशोरी गांव के ही रहने वाले थे और उनके घर भी आसपास ही थे। दोनों एक ही जाति के थे और काफी समय से एक-दूसरे को जानते थे।
पेड़ पर दोनों के शव लटके देखे
रविवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर निकले, तो उन्होंने पेड़ पर दोनों के शव लटके देखे। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे गांव में कोहराम मच गया। पुलिस की जांच जारी घटना की सूचना पाकर हरियावां थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह प्रेम प्रसंग में खुदकुशी का मामला लग रहा है, लेकिन हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।