{"_id":"63a2b7b7ab743940d7667a3b","slug":"hardoi-smoke-rises-in-goods-train-at-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी में उठा धुआं, मचा हड़कंप, दमकल ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी में उठा धुआं, मचा हड़कंप, दमकल ने पाया काबू
Wed, 21 Dec 2022 01:15 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 21 Dec 2022 01:15 PM IST
विज्ञापन
आग पर काबू पाते दमकल कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ बरेली रेलवे लाइन पर हरदोई स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के डिब्बे से अचानक धुआं निकलने लगा। इससे रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन दमकल विभाग को बुलाया गया। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
जीआरपी थानाध्यक्ष के मुताबिक सुल्तानपुर से चलकर पंजाब के रोपड़ जिला जा रही मालगाड़ी को हरदोई रेलवे स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस को पास करने के लिए रोका गया था। इसी बीच कोयले से भरी मालगाड़ी के एक डिब्बे में धुआं निकलने लगा। धुंए को देखकर रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
आनन-फानन कंट्रोल रूम से दमकल विभाग को सूचना दी गई। जिससे दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। आनन-फानन आग को बुझाया गया। जिम्मेदारों की माने तो कोयले और डिब्बे के घर्षण से आग लगी थी। हालांकि इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन