Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Shahabad robbery case solved three arrested for robbing a contractor after offering him a lift

Hardoi: शाहाबाद लूटकांड का खुलासा, लिफ्ट देकर ठेकेदार को लूटने वाले तीन गिरफ्तार; वैन समेत ये सामान बरामद

Sat, 07 Feb 2026 11:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 07 Feb 2026 11:51 AM IST
सार

Hardoi News: शाहाबाद पुलिस ने रेलवे ठेकेदार को लिफ्ट देकर लूटने वाले पीलीभीत के तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से लूट की वैन और नकदी बरामद हुई है।

विज्ञापन
Hardoi Shahabad robbery case solved three arrested for robbing a contractor after offering him a lift
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में बीते सोमवार को रेलवे ठेकेदार समेत दो लोगों को लिफ्ट देकर लूटे जाने की घटना का खुलासा पुलिस ने किया है। घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिरों को पुलिस ने लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर हर्रई मोड़ से शनिवार सुबह गिरफ्तार। उनके पास से लूट में इस्तेमाल की गई कार, तीन मोबाइल फाेन और 14 हजार रुपये बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के गजियापुर निवासी सत्यपाल सिंह रेलवे में कैटरिंग ठेकेदार है। वह परेली निवासी अपने दोस्त संजीव कुमार के साथ गोरखपुर से अमरनाथ एक्सप्रेस-ट्रेन से दो फरवरी को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर उतरे थे। रात में वह शाहाबाद जाने के लिए वाहन का इंतजार शाहजहांपुर बाईपास कर रहे थे। इसी दौरान एक वैन वहां आकर रुकी थी। वैन में सवार तीन लोगों ने उन्हें शाहाबाद तक छोड़ देने की बात कहकर लिफ्ट दी थी।

विज्ञापन
Trending Videos

सीमा विवाद में उलझी रही थी पुलिस
सत्यपाल का दावा था कि शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में आगापुर मोड़ पर वैन सवार तीनों लोगों ने तमंचे के बल पर दोनों से 10500 रुपये, दो मोबाइल फोन और बैग छीन लिए थे। फिर दोनों को उतारकर वापस शाहजहांपुर की तरफ चले गए थे। सीमा विवाद के कारण घटना के कई घंटों बाद अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह के हस्तक्षेप से प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

विज्ञापन



आरोपियों के पास से ये सामान बरामद
घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमें लगी थीं। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि पीलीभीत जनपद के बीसलपुर थाना क्षेत्र के गयासपुर निवासी फहीम, मोहम्मद अनीस और इबरार को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से लूटे गए मोबाइल फोन समेत तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। 14200 रुपये और घटना में इस्तेमाल वैन भी बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed