फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Road Accident, Heavy collision between bikes, two dead and six injured including three children

Hardoi Road Accident: बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, दो की मौत और तीन बच्चों समेत छह घायल

Thu, 16 Nov 2023 06:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 16 Nov 2023 06:30 PM IST
सार

Hardoi News: सांडी बिलग्राम मार्ग पर सखेड़ा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के म्योरा मोड़ निवासी शिवम (30) की बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई। घटना में पुत्तूलाल और शिवम की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Hardoi Road Accident, Heavy collision between bikes, two dead and six injured including three children
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में सांडी-बिलग्राम मार्ग पर सखेड़ा मोड़ के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सांडी थाना क्षेत्र के कतलपुरवा निवासी पुत्तूलाल (32) की ससुराल बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के धन्नापुरवा गांव में है। वह बाइक पर ससुराल से पत्नी आरती (30), पुत्र प्रियांशू (4) और पुत्री प्रियांशी (2) के साथ वापस गांव जा रहा था।

विज्ञापन

सांडी-बिलग्राम मार्ग पर सखेड़ा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के म्योरा मोड़ निवासी शिवम (30) की बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई। घटना में पुत्तूलाल और शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। पुत्तूलाल की पत्नी और दोनों बच्चे घायल हो गए। शिवम के साथ बाइक पर सवार बिराइचमऊ निवासी सरोज (20) और पिंटू (17) व छह वर्ष का मासूम बच्चा भी घटना में घायल हो गया। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed