{"_id":"605e0cec8ebc3e591351de21","slug":"hardoi-report-on-teacher-in-case-of-doing-job-on-fake-certificate-revealed-in-sit-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी करने के मामले में शिक्षक पर रिपोर्ट, एसआईटी की जांच में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी करने के मामले में शिक्षक पर रिपोर्ट, एसआईटी की जांच में हुआ खुलासा
Fri, 26 Mar 2021 10:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 26 Mar 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के भरावन में बीईओ भरावन रामकिशुन यादव ने उच्च प्राथमिक विद्यालय कौड़िया में तैनात सहायक अध्यापक के खिलाफ फर्जी डिग्रियों के आधार पर नौकरी करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थानाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय कौड़िया के सहायक अध्यापक राम लखन सिंह यादव के विरुद्ध फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी पाने का मामला दर्ज किया गया है।
राम लखन फिरोजाबाद, कोडर पोस्ट के सैटई गांव के रहने वाले हैं। बीईओ की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि रामलखन सिंह ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा का सन 2004-05 का फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र बनवाकर नौकरी हासिल की थी।
विज्ञापन
एसआईटी की जांच में वर्ष 2019 में इसका खुलासा हुआ था। इसके चलते विभाग द्वारा उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। एसओ ने बताया कि राम लखन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।