{"_id":"619bde5deb0035345f30bd62","slug":"hardoi-report-of-theft-on-seven","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत सात पर चोरी की रिपोर्ट, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत सात पर चोरी की रिपोर्ट, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
Mon, 22 Nov 2021 11:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:46 PM IST
सार
न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को माधौगंज थाने में तत्कालीन थानाध्यक्ष एसके सोनकर समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसके सोनकर वर्तमान में अयोध्या में तैनात है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सोनकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में माधौगंज कस्बे के गोखलेनगर निवासी व्यक्ति की तहरीर पर न्यायालय के आदेश पर माधौगंज के तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत सात लोगों के विरुद्घ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना क्षेत्र के गोखलेनगर निवासी रविंद्र कुमार उर्फ काके का एक प्लाट दौलतयारपुर बघौली मार्ग पर माधौगंज कस्बे में है।
रविंद्र ने यहां पर एक लोहे की दुकान (डाला) बनवाकर रखी थी। इसे बनाने में करीब 80 हजार रुपये खर्च हुए थे। रविंद्र ने तहरीर में बताया कि 28 जून 2018 की शाम लगभग साढ़े पांच बजे माधौगंज के तत्कालीन थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सोनकर पुलिस बल के साथ कस्बे के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी सुधीर कुमार, उनके पुत्र शिवम सोनी, पुत्री संध्या सोनी के अलावा आशिक अली और उनके पुत्रों राजू और शानू के साथ मौके पर पहुंचे।
दुकान में तोड़फोड़ कर डाला वाहन पर लादकर ले गए। पीड़ित का कहना है कि घटना की शिकायत उच्चाधिकारियों से भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाने में कई बार तहरीर भी दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
इस पर रविंद्र ने न्यायालय में वाद दायर किया। न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को माधौगंज थाने में तत्कालीन थानाध्यक्ष एसके सोनकर समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसके सोनकर वर्तमान में अयोध्या में तैनात है।