फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Pregnant woman dies under suspicious circumstances; body found on bed

Hardoi: संदिग्ध हालात में गर्भवती की मौत, बेड पर मिला शव, भाई ने पति पर लगाया मौत के घाट उतारने का आरोप

Tue, 09 Jun 2026 06:40 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 09 Jun 2026 06:40 PM IST
सार

Hardoi News: गर्भवती की मौत का मामला सामने आया है। घटना हरियावां के भदेऊरा गांव की है। भाई ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
Hardoi: Pregnant woman dies under suspicious circumstances; body found on bed
सोनी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियावां थाना क्षेत्र के भदेऊरा गांव में सोमवार देर रात संदिग्ध हालात में सात माह की गर्भवती की मौत हो गई। पति ने अचानक मौत हो जाने की बात कही है जबकि मृतका के भाई ने पति पर ही आरोप लगाए हैं। भदेऊरा गांव निवासी नवल किशोर हरियावां चीनी मिल में मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी सोनी (37) सात माह की गर्भवती थीं। नवल ने बताया कि सोमवार देर रात मिल से वापस आने पर सब लोगों ने साथ में खाना खाया और छत पर सोने चले गए। कुछ देर बाद उलझन महसूस होने पर सोनी नीचे आ गई। कुछ देर बाद वापस आई और तीन साल की बेटी को भी नीचे ले गई।

विज्ञापन


रात करीब 12 बजे वह छत से नीचे आया और अपने कमरे में गया तो सोनी बेड पर बेसुध पड़ी थीं। परिजन को इसकी जानकारी देकर सोनी को मेडिकल कॉलेज लाए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सोनी के भाई पवन ने पति पर पीट पीटकर फंदे से लटका देने का आरोप लगाया है। सीओ हरियावां अजीत चौहान ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजन से भी जानकारी की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed