फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Politic, Sandi Municipality President held the lotus flower, discussions were going on for a few days

Hardoi Politics: सांडी पालिका अध्यक्ष ने थामा कमल का फूल, कुछ दिनों से चल रही थीं चर्चाएं, जानें वजह

Sun, 07 Apr 2024 02:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 07 Apr 2024 02:33 PM IST
सार

Hadroi News: सांडी के नगर पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता को भाजपा में शामिल कराने में पर्दे के पीछे एमएलसी अशोक अग्रवाल की सक्रिय भूमिका होने की चर्चा है। इसी तरह कुरसठ नगर पंचायत की अध्यक्ष विद्यावती भी शनिवार को भाजपा में शामिल हो गईं।

विज्ञापन
Hardoi Politic, Sandi Municipality President held the lotus flower, discussions were going on for a few days
सांडी नगर पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में बसपा छोड़कर सांडी के नगर पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता भाजपा में शामिल हो गए। कुरसठ नगर पंचायत की अध्यक्ष विद्यावती देवी ने भी साइकिल से उतरकर कमल का फूल थाम लिया। दोनों को लखनऊ में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन

बीते साल हुए नगर पालिका के चुनाव में बसपा प्रत्याशी के रूप में सांडी नगर पालिका अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए रामजी गुप्ता पूर्व में भी भाजपा में रह चुके हैं। वर्ष 2012 में हुए निकाय चुनाव में उनकी पत्नी रीतू गुप्ता भी नगर पालिका की अध्यक्ष रह चुकी हैं। पिछले कुछ दिनों से उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं चल रही थीं।
विज्ञापन

शनिवार को वह लखनऊ में भाजपा में शामिल हो गए। उनको भाजपा में शामिल कराने में पर्दे के पीछे एमएलसी अशोक अग्रवाल की सक्रिय भूमिका होने की चर्चा है। इसी तरह कुरसठ नगर पंचायत की अध्यक्ष विद्यावती भी शनिवार को भाजपा में शामिल हो गईं। वह गतवर्ष हुए नगर निकाय चुनाव में सपा के टिकट पर जीती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीत का अंतर लोकसभा चुनाव में बढ़ेगा
उनको भाजपा में शामिल कराने के पीछे बिलग्राम मल्लावां के विधायक आशीष सिंह आशू की रणनीति बताई गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि दोनों निकायों के अध्यक्षों के भाजपा में शामिल होने से पार्टी प्रत्याशी की जीत का अंतर लोकसभा चुनाव में बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed