फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Policeman targetted rifle at women, video went viral

हरदोई: पुलिसकर्मी ने महिलाओं पर तानी राइफल, एसपी बोले- हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गए थे, आरोप निराधार

Tue, 18 Jan 2022 11:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 18 Jan 2022 11:18 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  वीडियो में एक सिपाही हाथ में राइफल लिए दिख रहा है। वीडियो मोहल्ला शेख सराय का बताया जा रहा है। आरोप है कि सिपाही ने महिलाओं पर राइफल तान रखी है।

विज्ञापन
Hardoi: Policeman targetted rifle at women, video went viral
महिलाओं के सामने राइफल लेकर खड़ा सिपाही - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला शेख सराय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक सिपाही हाथ में राइफल लिए दिख रहा है। आरोप है कि सिपाही ने महिलाओं पर राइफल तान रखी है। मामले को लेकर एसपी राजेश द्विवेदी का कहना है कि मामला संज्ञान में है। बताया कि दो दिन पहले की घटना है।
विज्ञापन


मोहल्ला शेख सराय निवासी एक महिला के खेत में आरोपी घुस गए थे। इसका विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की थी। इसका पाली थाने में मामला दर्ज है।  बताया कि आरोपी हासिम उर्फ टुइयां, आजाद उर्फ पाले व सादाब हिस्ट्रीशीटर हैं। उनके खिलाफ प्रार्थना पत्र मिला था। जिसकी जांच करने रविवार को पुलिस कर्मी गए थे।
विज्ञापन


जहां हिस्ट्रीशीटर के घर की महिलाएं सामने आ गईं और वह सभी मौके से भाग गए। जो वीडियो वायरल हो रहा है वो गलत है सिपाही हाथ में राइफल लिए है। सभी आरोपियों पर गंभीर मामलों मेें मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed