फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Police dragged the woman on the road, Video goes viral, the victim is pleading for help

ये कैसी तस्वीर: हरदोई पुलिस ने महिला को रोड पर घसीटा...वीडियो वायरल, पीड़िता लगा रही है मदद की गुहार

Sat, 30 Sep 2023 04:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 30 Sep 2023 04:01 PM IST
सार

Hardoi News: इस घटना के वीडियो में दिख रहा है कि दो महिला पुलिसकर्मी एक महिला के दोनों हाथ पकड़कर घसीटते हुए ले जा रही हैं। मौके पर कई लोग मौजूद हैं और यातायात भी सुचारू रूप से चल रहा है।

विज्ञापन
Hardoi Police dragged the woman on the road, Video goes viral, the victim is pleading for help
महिला को घसीटती पुलिकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। दरअसल, शहर कोतवाली क्षेत्र में दो महिला पुलिसकर्मियों के द्वारा रोड पर घसीटा जा रहा है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें महिला रोड पर मदद की गुहार लगाती नजर आ रही है, लेकिन पुलिसकर्मियों का दिल नहीं पसीजा।

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास मानसिक रूप से कमजोर महिला को सड़क पर घसीटकर ले जाते हुए महिला पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसपी ने पूरे मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार को दिन में लगभग 12 बजे मानसिक रूप से कमजोर एक महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने सड़क के दूसरी ओर बैठी थी। वह आने-जाने वाले लोगों के साथ ही पुलिसकर्मियों के लिए भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच कराई जा रही है
इसकी जानकारी मिलने पर कुछ महिला पुलिसकर्मी मौके पर गईं और उसे वहां से हटाने लगीं। इस पर महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय की दीवार पर चढ़ने की कोशिश करने लगी। महिला पुलिस कर्मियों ने किसी तरह उसे पकड़ा और घसीटते हुए महिला थाने की तरफ ले जाने लगीं।

जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में है। महिला को घसीटकर ले जाने वाली पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



शर्मनाक मामला...ऐसा है वायरल वीडियो
इस घटना के वीडियो में दिख रहा है कि दो महिला पुलिसकर्मी एक महिला के दोनों हाथ पकड़कर घसीटते हुए ले जा रही हैं। मौके पर कई लोग मौजूद हैं और यातायात भी सुचारू रूप से चल रहा है। कुछ लोग घटना का वीडियो भी बनाते दिख रहे हैं। महिला पुलिसकर्मियों के द्वारा लोगों को वीडियो बनाने पर फटकारा भी जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed