फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: poisonous snake bites

OMG: सांप काटने के बाद अस्पताल पहुंचा किशोर, डॉक्टर ने पूछा क्या हुआ तो खोल दी बोरी, फिर...

Tue, 06 Feb 2024 10:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 06 Feb 2024 10:05 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक किशोर को सांप ने डस लिया। परिजनों ने सांप को पकड़कर बोरे में बंद कर लिया। किशोर के पिता से पूछा कि किस सांप ने डसा है तो उन्होंने बोरा खोलकर सांप दिखा दिया।

विज्ञापन
Hardoi: poisonous snake bites
बोरी में बंद सांप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई में टड़ियावां थाना क्षेत्र के पुरवा देवरिया गांव में मंगलवार शाम एक किशोर को सांप ने डस लिया। परिजनों ने सांप को पकड़कर बोरे में बंद कर लिया। इसके बाद किशोर को जिला अस्पताल ले गए। स्वास्थ्य कर्मियों ने किशोर के पिता से पूछा कि किस सांप ने डसा है तो उन्होंने बोरा खोलकर सांप दिखा दिया। इससे मौके पर भी अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


पुरवादेवरिया निवासी शमशाद खेती करते हैं। कुछ मवेशी भी पाल रखे हैं। उनका पुत्र मुजीम (14) मंगलवार शाम गांव में एक तालाब के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान उसे एक सांप ने डस लिया। इस पर वह रोने लगा। यह देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण उसके पास पहुंच गए, तो घटना का पता चला।
विज्ञापन

इसी बीच शमशाद भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के साथ मिलकर सांप पकड़कर बोरी में बंद कर लिया। मुजीम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां सांप दिखाने पर सभी लोग दूर भागने लगे। सांप पकड़े जाने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से वन विभाग को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed