{"_id":"6adf0ec5e28a90befc0093f6","slug":"hardoi-pickup-truck-rams-into-a-stationary-tractor-trolley-driver-died-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में घुसी पिकअप, चालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में घुसी पिकअप, चालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 26 Oct 2026 01:58 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:58 PM IST
विज्ञापन
मृतक सुनील बाजपेई की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई सीतापुर मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र में खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से पिकअप डाला जा घुसा। घटना में पिकअप चला रहे किसान की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली और पिकअप को कब्जे में ले लिया है। अतरौली निवासी सुनील वाजपेयी (45) खेती करते थे। वह अपना पिकअप डाला भी चलाते थे। रविवार की शाम वह पिकअप में धान लादकर हरदोई नवीन गल्ला मंडी गए थे।
विज्ञापन
धान डालकर देर रात लगभग सवा 11 बजे इटौली तिराहे पर पहले से खड़े ट्रैक्टर ट्राली में पिकअप पीछे से जा घुसी। घटना की जानकारी होते ही कुछ ही दूरी पर तैनात होमगार्ड मौके पर पहुंच गए। पिकअप में फंसे सुनील वाजपेयी को निकलवाकर एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज हरदोई ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिवार में पत्नी बबली वाजपेयी और दो बेटे अभिषेक व पियूष हैं। हादसे का पता चलते ही परिजन बिलख पड़े। देहात कोतवाल समर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में हैं। मृतक के परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन