फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: One died in a fight over garbage dumping

Hardoi: कूड़ा डालने के विवाद में हुई मारपीट में एक की मौत, छह बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Tue, 26 Mar 2024 06:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 26 Mar 2024 06:41 PM IST
सार

यूपी के हरदोई में कूड़ा डालने के विवाद में मारपीट हो गई। घटना में अधेड़ की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Hardoi: One died in a fight over garbage dumping
कुंदन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में टड़ियावां थाना क्षेत्र के साखिन गोपाल गांव में सोमवार शाम कूड़ा डालने के विवाद में मारपीट हो गई। मारपीट में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साखिन गोपाल निवासी कुंदन (50) खेती और मजदूरी करता था।

विज्ञापन


सोमवार शाम पड़ोस में ही रहने वाले लोगों से उसका कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया था। इसी को लेकर मारपीट हो गई। पड़ोसियों ने लाठी डंडों से कुंदन को पीट दिया। गंभीर रूप से घायल कुंदन को सीएचसी टड़ियावां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार को कुंदन की मौत हो गई।
विज्ञापन


कुंदन के परिवार में पत्नी, तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर दूसरी ओर सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed