फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Old man shot in land dispute, condition critical

Hardoi: जमीनी विवाद में अधेड़ को गोली मारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Mon, 13 Jun 2022 11:47 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 13 Jun 2022 11:47 AM IST
सार

जमीनी विवाद में अधेड़ को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Hardoi: Old man shot in land dispute, condition critical
सीएचसी हरपालपुर में भर्ती घायल ब्रज किशोर मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के भदार गांव में सोमवार सुबह जमीनी विवाद में एक अधेड़ को गोली मार दी गई। आनन-फानन में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर दो आरोपियों पर जानलेवा हमले के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के भदार गांव निवासी ब्रज किशोर मिश्रा (55) पुत्र सदानंद मिश्र का गांव के ही मुकेश कुमार से जमीन का विवाद चल रहा है। एक सप्ताह पूर्व ब्रज किशोर ने उस जमीन पर नींव भरवा दी थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। सोमवार सुबह ब्रजकिशोर जब शैच करने जा रहा था तभी गांव के ही मुकेश कुमार, दीपक कुमार व दो अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया और तमंचे से गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली उसके बांये कंधे पर लगी। जिससे वह अचेत होकर वहीं पर गिर गया। आनन-फानन में गांव के कुछ लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी हरपालपुर अशोक कुमार त्रिपाठी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की। घायल ब्रजकिशोर की तहरीर पर गांव के मुकेश कुमार, दीपक कुमार व दो अन्य आरोपियों के विरुद्ध जानलेवा हमले के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed