फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   hardoi news,Brother's blood shed for one and a half bigha land

डेढ़ बीघा जमीन के लिए बहाया भाई का खून

Thu, 21 Apr 2022 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Brother's blood shed for one and a half bigha land
पिहानी। महज डेढ़ बीघा जमीन के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू घोंप कर हत्या कर दी और पिता को मरणासन्न कर दिया। पिता छोटे बेटे की शादी होने के बाद खेती का बंटवारा करना चाहता था। यही वजह विवाद और हत्या करने की वजह बनी।
विज्ञापन

रेंगाई गांव निवासी राम किशुन के पास साढ़े चार बीघा खेत है। उसके तीन पुत्र राधेश्याम, विजयपाल और लखविंदर हैं। जिसमें राधेश्याम और विजयपाल की शादी हो चुकी है। जबकि सबसे छोटा बेटा लखविंदर अभी अविवाहित है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में चर्चा है कि राधे श्याम पैतृक जमीन का बंटवारा करने के लिए पिता और भाइयों पर लगातार दबाव बना रहा था। तीनों भाइयों के हिस्से में डेढ़-डेढ़ बीघा जमीन पड़नी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम किशुन छोटे बेटे की शादी होने के बाद जमीन का बंटवारा करने की बात कह रहा था। इसके बाद भी बंटवारे की बात को लेकर राधेश्याम आए दिन पिता व भाइयों से झगड़ा करता रहता था।
गुरुवार सुबह भी इसी बात के लिए झगड़ा शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि घटना के समय छोटा भाई लखविंदर घर पर नहीं था। मृतक खेती करता था, उसके चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed