फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi : Negligence in building toilets under Swachh Bharat Mission

स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय निर्माण में लापरवाही, सीडीओ की समीक्षा में हुए चौका देने वाले खुलासे

Fri, 15 May 2020 10:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 15 May 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
Hardoi : Negligence in building toilets under Swachh Bharat Mission
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत मिशन को लेकर जिले के जिम्मेदार गंभीर दिखाई नही दे रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का है, जहां पर निर्देशों के बाद भी स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी गांवों में शौचालय निर्माण का कार्य शुरू न कराने पर मुख्य विकास अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


गुरुवार की प्रगति आख्या के आधार पर सीडीओ ने 15 एडीओ पंचायत का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है। लॉकडाउन के दौरान शासन के निर्देशों के क्रम में विकास कार्यों पर भी ब्रेक लग गया था। इसके बाद ग्रामीण इलाकों में कुछ छूट दी गई।
विज्ञापन

 

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण का कार्य तेजी से शुरू कराने के निर्देश डीएम पुलकित खरे और सीडीओ निधि गुप्ता वत्स ने दिए। 14 मई को सीडीओ ने शौचालय निर्माण के कार्यों की समीक्षा की तो पता चला कि 15 विकास खंडों के शत-प्रतिशत गांवों में शौचालय निर्माण शुरू नहीं हुआ है।

सिर्फ संडीला, मल्लावां, कोथावां और भरावन विकास खंड के हर गांव में शौचालय निर्माण का कार्य शुरू हुआ है। इस स्थिति पर सीडीओ ने नाराजगी जताई है। उन्होंने शत-प्रतिशत गांवों में शौचालयों का निर्माण शुरू न कराने वाले सहायक विकास अधिकारी पंचायत का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है।

समीक्षा के मुताबिक, अहिरोरी में 54 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 24 ग्राम पंचायतों में, बावन में 66 के सापेक्ष 61, बेंहदर में 66 के सापेक्ष 29, भरखनी में 78 के सापेक्ष 62, बिलग्राम में 66 के सापेक्ष 22, हरियावां में 55 के सापेक्ष 14, हरपालपुर में 50 के सापेक्ष 16, कछौना में 29 के सापेक्ष 10, माधौगंज में 61 के सापेक्ष 39, पिहानी में 62 के सापेक्ष 43, सांडी में 65 के सापेक्ष 15, शाहाबाद में 69 के सापेक्ष 29, सुरसा में 63 के सापेक्ष 11, टड़ियावां में 57 के सापेक्ष 22 और टोडरपुर में 57 के सापेक्ष 25 गांवों में ही शौचालय निर्माण का कार्य शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed