फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Moped riders crushed by dumper teenager died and his companion was injured referred to Lucknow

Hardoi Accident: नुमाइश देखकर लौट रहे मोपेड सवारों को डंपर ने रौंदा; किशोर की मौत और साथी गंभीर, लखनऊ रेफर

Fri, 27 Feb 2026 09:06 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 27 Feb 2026 09:06 AM IST
सार

Hardoi News: हरदोई में नुमाइश देखकर लौट रहे दो दोस्तों की मोपेड को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल को लखनऊ रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Hardoi Moped riders crushed by dumper teenager died and his companion was injured referred to Lucknow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में सांडी मार्ग पर शहर कोतवाली के पास मोपेड सवार दो साथियों को डंपर ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने एक किशोर को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक को लखनऊ रेफर कर दिया गया। डंपर छोड़कर मौके से चालक भाग गया। हादसा बृहस्पतिवार रात हुआ है।

विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिस्कुला निवासी रामजी (17) पिता भूरा के साथ खेती में हाथ बंटाते थे। रामजी बृहस्पतिवार की शाम मोपेड से नुमाइश देखने के लिए शहर आए थे। उनके साथ गांव निवासी अजय (20) भी थे। दोनों नुमाइश देखकर रात करीब 9:15 बजे वापस गांव जाने के लिए निकले थे। इस दौरान सांडी मार्ग पर शहर कोतवाली के पास उनकी मोपेड में डंपर ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया
इसमें दोनों सिर के बल सड़क पर गिर गए। दोनों को गंभीर चोटेें आईं। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने राम जी को मृत घोषित कर दिया। अजय को चिकित्सक ने लखनऊ रेफर कर दिया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव को मोर्चरी रखवा दिया गया है। मौके से चालक भाग गया है। डंपर को कब्जे में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed