फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi: Mobile hacked and Rs 80 thousand stolen from account

Hardoi: मोबाइल हैक कर प्रधान संघ के अध्यक्ष के खाते से 80 हजार उड़ाए

Tue, 02 Jul 2024 10:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 02 Jul 2024 10:20 PM IST
सार

Hardoi News: ककरघटा के प्रधान शरद सिंह साइबर ठगों का निशाना बन गए। ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर 80 हजार पार कर दिए।

विज्ञापन
Hardoi: Mobile hacked and Rs 80 thousand stolen from account
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरदोई जिले में प्रधानसंघ के जिलाध्यक्ष और शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ककरघटा के प्रधान को साइबर ठगों ने शिकार बनाया। उनका मोबाइल नंबर हैक कर बचत खाते में जमा 80 हजार रुपये एक फाइनेंस कंपनी के किसी खाते में हस्तांतरित कर दिए। मोबाइल नंबर की यूपीआई का इस्तेमाल कर ठगी की गई है।
विज्ञापन


ककरघटा निवासी शरद सिंह ग्राम प्रधान हैं। उनके पास उनके गांव की ही एक युवती के बारे में लोन लिए जाने संबंधी कॉल आई थी। जब जानकारी की गई तो यह पूरा मामला फर्जी निकला। इसी दौरान फोन करने वालों ने शरद का मोबाइल नंबर हैक कर लिया। उनकी यूपीआई का इस्तेमाल कर बचत खाते से 80 हजार रुपये एक अन्य खाते में हस्तांतरित करा दिए। मोबाइल नंबर हैक होने के कारण ओटीपी का इस्तेमाल साइबर ठगों ने कर लिया। पूरी घटना की शिकायत साइबर थाने में दी गई है। साथ ही शाहाबाद कोतवाली में भी तहरीर दी गई है। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि घटना संज्ञान में है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed