{"_id":"66842fb075bb7692e00400e8","slug":"hardoi-mobile-hacked-and-rs-80-thousand-stolen-from-account-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: मोबाइल हैक कर प्रधान संघ के अध्यक्ष के खाते से 80 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: मोबाइल हैक कर प्रधान संघ के अध्यक्ष के खाते से 80 हजार उड़ाए
Tue, 02 Jul 2024 10:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 02 Jul 2024 10:20 PM IST
सार
Hardoi News: ककरघटा के प्रधान शरद सिंह साइबर ठगों का निशाना बन गए। ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर 80 हजार पार कर दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में प्रधानसंघ के जिलाध्यक्ष और शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ककरघटा के प्रधान को साइबर ठगों ने शिकार बनाया। उनका मोबाइल नंबर हैक कर बचत खाते में जमा 80 हजार रुपये एक फाइनेंस कंपनी के किसी खाते में हस्तांतरित कर दिए। मोबाइल नंबर की यूपीआई का इस्तेमाल कर ठगी की गई है।
ककरघटा निवासी शरद सिंह ग्राम प्रधान हैं। उनके पास उनके गांव की ही एक युवती के बारे में लोन लिए जाने संबंधी कॉल आई थी। जब जानकारी की गई तो यह पूरा मामला फर्जी निकला। इसी दौरान फोन करने वालों ने शरद का मोबाइल नंबर हैक कर लिया। उनकी यूपीआई का इस्तेमाल कर बचत खाते से 80 हजार रुपये एक अन्य खाते में हस्तांतरित करा दिए। मोबाइल नंबर हैक होने के कारण ओटीपी का इस्तेमाल साइबर ठगों ने कर लिया। पूरी घटना की शिकायत साइबर थाने में दी गई है। साथ ही शाहाबाद कोतवाली में भी तहरीर दी गई है। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि घटना संज्ञान में है। जांच की जा रही है।