फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Mastermind of three lakh robbery arrested

Hardoi: जनसेवा केंद्र संचालक से हुई तीन लाख की लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, आरोपी पर चल रहे हैं 14 मुकदमे

Wed, 14 Dec 2022 05:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Dec 2022 05:50 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में तीन लाख की लूट में शामिल मास्टरमाइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर लूट सहित 14 मुकदमे चल रहे हैं। लूट में शामिल दो और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Hardoi: Mastermind of three lakh robbery arrested
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले के शाहाबाद में जनसेवा केंद्र संचालक से हुई तीन लाख की लूट में शामिल मास्टरमाइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मास्टरमाइंड सुग्रीव जनपद शाहजहांपुर के थाना सेहरामऊ दक्षिणी के ग्राम दिलावरपुर हाल के टड़ेर का रहने वाला है। वह न्यायालय में हाजिर होने जा रहा था।

विज्ञापन


इसी बीच मुखबिर से सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया शातिर मास्टरमाइंड सुग्रीव अंतर जनपदीय अपराधी है। उस पर लूट सहित 14 मुकदमे चल रहे हैं। लूट में शामिल दो और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि इससे पूर्व लूट कांड में सुरेंद्र निवासी ग्राम टड़ेर व मोहल्ला अख्तियारपुर के अमित राजपूत को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बताते चलें कि 30 नवंबर को जनसेवा केंद्र संचालक राहुल त्रिवेदी के साथ घर से निकलते समय बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर लूट की थी। एसपी राजेश द्विवेदी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि इस मामले में सात टीमों का गठन किया है। इसमें अब तक शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से लूट के 19,025 रुपये व लूटा गया डेबिट कार्ड बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed