फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Married lovers end their lives bodies found hanging at home following a panchayat meeting

Hardoi: विवाहित प्रेमी और प्रेमिका ने दी जान, पंचायत के बाद घर में लटके मिले दोनों के शव, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 27 Jun 2026 11:25 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 27 Jun 2026 11:25 AM IST
सार

Hardoi News: कछौना में पंचायत के बाद साथ रहने आए प्रेमी-प्रेमिका ने एक ही साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Hardoi Married lovers end their lives bodies found hanging at home following a panchayat meeting
हरदोई प्रेमी युगल सुसाइड - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में कछौना कोतवाली क्षेत्र के चौरा गांव में शनिवार की सुबह युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। चौरा निवासी श्रवण कुमार (30) खेती करते थे। उनकी बहन की सुसराल बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के मंगतपुरवा में है।

विज्ञापन

बहन के घर आने जाने के दौरान उसका प्रेम प्रसंग वहीं की रहने वाली कुंती (22) से हो गया था। इसका पता चलने पर श्रवण की पत्नी रीता चार माह पहले मायके चली गई थी। बीती 24 जून को श्रवण मंगतपुरवा कुंती से मिलने गया था। यहां कुंती के परिजनों ने श्रवण को पकड़ लिया था।

विज्ञापन

एक ही साडी के फंदे से लटके मिले शव
यहां कुंती के परिजनों ने श्रवण को पकड़ लिया था।  इसके बाद में कुंती को श्रवण के घर भेज दिया गया था। इस दौरान हुई पंचायत में श्रवण की पत्नी रीता भी मौजूद रही थी। शनिवार की सुबह श्रवण और कुंती का शव घर के अंदर एक ही साडी के फंदे से लटकता मिला।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम, सीओ प्रभा पटेल भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी पूर्वी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है कि आखिर पूरा मामला क्या था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed