फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi loksabha Election, Head of the house, block chief and MLA, now longing to make MP from the family

“ये दिल मांगे मोर”: घर में प्रधान, ब्लॉक प्रमुख और विधायक, अब परिवार से ही सांसद बनाने की लालसा, पढ़ें कहानी

Wed, 27 Mar 2024 12:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 27 Mar 2024 12:02 PM IST
सार

Hardoi News: लोकसभा चुनाव के लिए रवि प्रकाश ने दावेदारी भी की थी, लेकिन पार्टी ने मौजूदा सांसद जय प्रकाश पर ही भरोसा जताया। इसके बाद अब श्याम प्रकाश का पूरा कुनबा पार्टी के प्रत्याशी को जिताने की कवायद में लगा है।

विज्ञापन
Hardoi loksabha Election, Head of the house, block chief and MLA, now longing to make MP from the family
hardoi loksabha election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक शीतल पेय पदार्थ का प्रचार करने के लिए एक टैग लाइन का इस्तेमाल कुछ वर्ष पहले किया जाता था। यह टैग लाइन थी... यह दिल मांगे मोर। राजनीति का हाल भी कुछ ऐसा ही है। ग्राम प्रधान से लेकर विधायक तक का पद परिवार में ही है, लेकिन सांसद का पद भी परिवार में लाने की चाहत जब तब कुलांचे मारने लगती है। खुद लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन इस बार भी बेटे के लिए टिकट मांगने से नहीं चूके।

विज्ञापन

हरदोई में नए साल और उससे पहले तमाम मौकों पर दावेदारी जताते हुए बेटे की शुभकामनाओं वाली होर्डिग्स भी नजर में आईं, लेकिन प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब एक जुटहोकर पार्टी को जिताने में लगे हैं। बात हो रही है गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश के परिवार की। सियासी करियर में वर्ष 2022 में पांचरीं बार विधायक चुने गए श्याम प्रकाश गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार विधायक हैं।

विज्ञापन

श्याम प्रकाश को राजनीति विरासत में मिली है बल्कि विरासत में मिली राजनीति को श्याम प्रकाश ने और अधिक सफल बनाया है। श्याम प्रकाश के पिता बाबू झम्मनलाल कई बार जिला पंचायत के सदस्य रहने के साथ ही पैतृक ग्राम पंचायत भड़ायल के प्रधान भी रहे। श्याम प्रकाश के परिवार में अधिकांश प्रमुख पद हैं। श्याम प्रकाश खुद विधायक हैं। उनकी पत्नी शशि वर्मा भड़ायल की ग्राम प्रधान हैं।

विज्ञापन

सांसद जय प्रकाश पर ही भरोसा जताया
बड़ा बेटा रवि प्रकाश टड़ियावां का ब्लॉक प्रमुख है, तो छोटा बेटा अभिजीत प्रकाश और बड़े बेटे की पत्नी लवी वर्मा क्षेत्र पंचायत की सदस्य भी हैं। श्याम प्रकाश खुद दो बार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। बेटे को सांसद बनाने की ख्वाहिश उनमें अब भी है। लोकसभा चुनाव के लिए रवि प्रकाश ने दावेदारी भी की थी, लेकिन पार्टी ने मौजूदा सांसद जय प्रकाश पर ही भरोसा जताया। इसके बाद अब श्याम प्रकाश का पूरा कुनबा पार्टी के प्रत्याशी को जिताने की कवायद में लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed