{"_id":"65c0daaaab5f7cd0890e11f8","slug":"hardoi-laborer-commits-suicide-by-hanging-himself-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: पेट दर्द से परेशान मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: पेट दर्द से परेशान मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Mon, 05 Feb 2024 06:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 05 Feb 2024 06:30 PM IST
विज्ञापन
रिंकू की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के बेनीगंज में पेट दर्द से परेशान बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के महदौरा निवासी एक मजदूर ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव गांव के बाहर एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। महदौरा निवासी रिंकू (32) मजदूरी करते थे। पत्नी गीता के मुताबिक रविवार की रात लगभग दो बजे घर से पति लघुशंका जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे।
विज्ञापन
सोमवार सुबह लगभग पांच बजे गांव में निकले ग्रामीणों ने रिंकू का शव चिलबिल के पेड़ पर पत्नी की साड़ी के फंदे से लटका देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों काे दी। परिजनों ने घटना के बारे में पुलिस को अवगत कराया। कोतवाल उमाकांत दीपक और प्रतापनगर चौकी प्रभारी नीरज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी, दो पुत्र और दाे पुत्रियां हैं। परिजनों का कहना है कि रिंकू पेट दर्द से परेशान थे।
विज्ञापन