फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Kidnapped a child and demanded a ransom of Rs. 5 lakhs

Hardoi: बालक का अपहरण कर मांगी पांच लाख फिरौती, मरा समझकर झाड़ियाें में फेंका

Sun, 09 Jun 2024 09:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 09 Jun 2024 09:03 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में बालक का अपहरण कर पांच लाख फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के मामले में बच्चे का पिता पीड़ित पक्ष की पैरवी कर रहा था।
 

विज्ञापन
Hardoi: Kidnapped a child and demanded a ransom of Rs. 5 lakhs
लग्राम कोतवाली में परिजनों के साथ मौजूद अल्तमश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में दुष्कर्म के मामले में विपक्षी की पैरवी किए जाने से नाराज शख्स ने पैरवी कर रहे व्यक्ति के इकलौते पुत्र का अपहरण कर लिया। उसकी पिटाई की और मरा समझकर लखनऊ जनपद के मलीहाबाद थाना क्षेत्र में सड़क किनारे झाड़ियाें में फेंक दिया। बालक के परिजनों से पांच लाख रुपये की फिरौती भी मांगी गई थी। मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के रहुला निवासी शमशुद्दीन का पुत्र अल्तमश (12) गांव के ही एक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र है। शनिवार शाम लगभग साढ़े सात बजे वह समोसा खरीदने के लिए गया था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। रात में 12 बजे शमशुद्दीन के पास मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आई और अल्तमश को छोड़ने के बदले पांच लाख रुपये मांगे गए। रात में ही पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी। इस सबके बीच रविवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे मलीहाबाद कोतवाली पुलिस ने अल्तमश के सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिलने की जानकारी बिलग्राम कोतवाली पुलिस और अल्तमश के परिजनों को दी।
विज्ञापन

अल्तमश के मुताबिक शाम को समोसे लेने जाते समय गांव के ही हाशिम ने एक और आदमी के साथ उसके सिर पर कुछ मार दिया और सुबह आठ बजे उसने खुद को झाड़ियाें में पड़ा पाया। बच्चे के सिर, चेहरे और पीठ पर चोट के निशान हैं।

 

कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि एक साल पहले हाशिम के भाई और तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में शमशुद्दीन पीड़ित की मदद कर रहा था और यही बात हाशिम को नागवार गुजर रही थी। इसीलिए उसने अपहरण कर हत्या करने की योजना बनाई। कोतवाल ने बताया कि हाशिम समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed