फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Inspector suspended for taking Rs 45,000 in the name of finding a girl

Hardoi: युवती को ढूंढने के नाम पर लिए 45,000 रुपये, एसपी ने आरोपी दरोगा को किया निलंबित

Sat, 27 Jul 2024 11:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 27 Jul 2024 11:48 PM IST
सार

Hardoi News: युवती को ढूंढने के नाम पर वसूली करने का मामला सामने आया है। एसपी ने आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन
Hardoi: Inspector suspended for taking Rs 45,000 in the name of finding a girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करीब साढ़े तीन माह से लापता युवती को ढूंढने के नाम पर 45,000 रुपये वसूलने वाले दरोगा को एसपी ने निलंबित कर दिया है। आरोपी दरोगा इस समय मल्लावां कोतवाली में तैनात है। इसी के साथ उसे प्रतिकूल प्रविष्टि (मिस कंंडक्ट) का नोटिस भी जारी किया गया है। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र की एक युवती 15 अप्रैल को घर से बिना बताए चली गई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने 17 अप्रैल को भूल भवानीपुर निवासी नीरज के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर थी।

विज्ञापन


इसकी विवेचना दरोगा रामलाल सोनकर को सौंपी गई थी। पीड़ित पिता ने बताया कि पुत्री को ढूंढने के लिए एक जून को एक गाड़ी किराये पर मंगवाई गई। इसके लिए उन्होंने 45000 रुपये लिए। इसी गाड़ी से दरोगा बिना महिला सिपाही को साथ लेकर दिल्ली गए। यहां पुत्री की लोकेशन न मिलने की बात कहकर वापस लौट आए। रुपये लेने के बाद भी बेटी को न ढूंढने पर पिता ने बुधवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मामले की जांच संडीला सीओ से कराई गई थी, जिसमें उपनिरीक्षक रामलाल सोनकर को दोषी पाया गया। इसके बाद उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि कोई भी ऐसा कृत्य न करें, जिससे पुलिस विभाग की छवि खराब हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed