{"_id":"6680047c74a4a796280d9985","slug":"hardoi-inspector-suspended-for-making-a-person-who-died-a-month-ago-a-witness-2024-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: एक माह पहले मर चुके शख्स को बनाया गवाह, दरोगा निलंबित, एसपी ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: एक माह पहले मर चुके शख्स को बनाया गवाह, दरोगा निलंबित, एसपी ने की कार्रवाई
Sat, 29 Jun 2024 06:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 29 Jun 2024 06:27 PM IST
सार
हरदोई जिले में आईजीआरएस पर दर्ज शिकायत के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर एसपी ने कार्रवाई करते हुए दरोगा को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरदोई जिले में आईजीआरएस के जरिए दर्ज कराई गई शिकायत के निस्तारण में बेनीगंज कोतवाली के उपनिरीक्षक ने एक माह पहले मर चुके शख्स को बतौर गवाह दर्ज कर दिया। इतना ही नहीं स्वतंत्र गवाह के तौर पर उसके बयान दर्ज कर आख्या भी भेज दी। मामले की जानकारी एसपी को हुई तो उन्होंने मर चुके व्यक्ति का बयान लगाकर शिकायत निस्तारण करने वाले उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के बेनीगंज कस्बा निवासी बंटू सोनी ने एक शिकायत आईजीआरएस पर दर्ज कराई थी। शिकायत में पड़ोस के ही रहने वाले एक व्यक्ति और उसके दो पुत्रों समेत चार लोगों पर रंगदारी मांगने, अभद्रता करने आदि का उल्लेख किया था। शिकायत की जांच के लिए बेनीगंज कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक राम शंकर पांडेय को जिम्मेदारी दी गई। राम शंकर पांडेय ने शिकायत का निस्तारण करते हुए आख्या भेज दी, लेकिन निस्तारण की प्रक्रिया में स्वतंत्र गवाह के तौर पर सुरेंद्र के बयान दर्ज कर लिए। यही आख्या भेज दी।
विज्ञापन
Trending Videos
इसी बीच एसपी केसी गोस्वामी को पता चला कि जिस सुरेंद्र के बयान दर्ज कर शिकायत निस्तारित की गई है उसकी मौत 26 मई को हो चुकी है। प्रकरण की प्राथमिक जांच कर एसपी केसी गोस्वामी ने उपनिरीक्षक राम शंकर पांडेय को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।
बेहद गंभीर मामला है। शिकायतों के निस्तारण में कोई हीलाहवाली न करने और मौके पर जाकर ही शिकायत निस्तारित करने के निर्देश मातहतों को लगातार दिए जा रहे हैं। इसके बाद भी लापरवाही करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। आगे भी अगर कोई ऐसा मामला सामने आया तो निलंबन की कार्रवाई होगी। - केसी गोस्वामी, एसपी