फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Innocent died due to bee attack

हरदोई: मधुमक्खियों के हमले से मासूम की मौत, पटाखा दागने की शरारत के चलते हुआ हादसा

Sat, 23 Apr 2022 09:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 23 Apr 2022 09:26 PM IST
सार

यूपी के हरदोई में मधुमक्खियों के हमले से मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Hardoi: Innocent died due to bee attack
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले के टड़ियावां में पटाखा दागने की शरारत ने एक मासूम की हंसती-खेलती जिंदगी छीन ली। मधुमक्खियों ने ननिहाल आई मासूम के ऊपर हमला बोल दिया। नतीजतन वह काफी बदहाल हो गई। उसे सीएचसी ले जाया जा रहा था। इसी बीच उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


टड़ियावां थाने के सिहौना निवासी अनिरुद्ध कुमार की चार साल की बेटी अंतिमा अपने ननिहाल साखिन आई थी। शुक्रवार को वहां श्रवण के बेटे की शादी थी। इस दौरान किसी ने पटाका दाग दिया। इसकी आवाज से वहां एक पेड़ में छत्ता लगाए मधुमक्खियों ने अंतिमा पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे एंबुलेंस से लेकर सीएचसी ले जाया जा रहा था। इसी बीच उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर राजदेव मिश्रा ने बताया मामला संज्ञान में नहीं है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed