{"_id":"69aa61202397b800ae0cc7bb","slug":"hardoi-in-laws-beat-up-son-in-law-and-his-parents-attacked-them-with-sticks-and-also-damaged-a-car-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: ससुरालियों ने दामाद और उसके माता-पिता को पीटा, लाठी-डंडों से किया हमला और गाड़ी भी तोड़ी, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: ससुरालियों ने दामाद और उसके माता-पिता को पीटा, लाठी-डंडों से किया हमला और गाड़ी भी तोड़ी, जांच शुरू
Fri, 06 Mar 2026 10:38 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 06 Mar 2026 10:38 AM IST
सार
Hardoi News: सुरसा के बहरैया गांव में होली मिलने आए दामाद और उसके परिवार को ससुरालियों ने जमकर पीटा और उनकी गाड़ी तोड़ दी। पुलिस वायरल वीडियो और तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरदोई जिले में अरवल थाना क्षेत्र के फदुल्लापुर गांव निवासी अतुल कुमार पुत्र राजेंद्र कुशवाहा ने सुरसा थाने में दी गई तहरीर में बतापा कि पांच मार्च 2026 को सुबह 10:15 बजे वह होली मिलने अपनी ससुराल सुरसा थाने के बहरैया गांव गया था। वहां पहुंचने पर उनके सास ससुर ने उन्हें उनके साथ आए भाई व उनके माता-पिता को जमकर मारापीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुरालीजनों ने उनकी गाड़ी भी तोड़ दी। मारपीट की घटना का 41 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। जब घटना की सूचना देने वह सुरसा थाने जा रहे थे। रास्ते में भी घेरने की कोशिश की। थानाध्यक्ष सुरसा सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन