फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Husband hurt seeing wife talking to another man hanged himself from tree scolded by his father in law

Hardoi: पत्नी को दूसरे युवक से बात करते देख आहत हुआ पति, ससुर की डांट के बाद पेड़ से लटककर दी जान

Tue, 04 Nov 2025 12:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 04 Nov 2025 12:36 PM IST
सार

Hardoi News: बेनीगंज में युवक ने पत्नी को दूसरे युवक से बात करते देख ससुर को शिकायत की, लेकिन उलटा डांट पड़ने से आहत होकर पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Hardoi Husband hurt seeing wife talking to another man hanged himself from tree scolded by his father in law
मृतक अंकुल की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिल में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के जमुनिया गांव निवासी अंकुल पुत्र सत्यपाल (22) पत्नी रजनी को किसी दूसरे युवक से बात करते देख गांव के बाहर गोमती नदी के किनारे खड़े चिलवल के पेड़ से रस्सी का फंदा गले में डाल कर जान दी। मृतक के पिता ने बताया कि मृतक अंकुल ने पत्नी को किसी दूसरे युवक से फोन पर बात करते देख लिया था, जिसकी शिकायत फोन द्वारा अपने ससुर नीमसार थाना क्षेत्र के गुलहरिया गांव निवासी शैलेंद्र से की थी।

विज्ञापन

ससुर द्वारा उल्टा मृतक को ही दोषी मानकर डांट दिया, जिससे वह घर से शाम छह बजे निकल गया था। काफी खोजबीन करने पर गोमती नदी के किनारे पेड़ से रात दस बजे रस्सी के फंदे से लटकता मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी प्रभारी दीपक कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मृतक अंकुल गांव बजार मे चाट का ठेला लगाता था। मृतक चार बहनों में तीसरे नंबर का था। मृतक की छह माह पूर्व शादी सीतापुर जनपद के थाना नीमसार के गांव गुलहरिया से हुई थी। कोतवाल ओमप्रकाश सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed