{"_id":"69311d9dc10d96944a0cd89e","slug":"hardoi-fire-bus-parked-on-the-highway-caught-fire-fire-brigade-brought-it-under-control-with-great-difficulty-2025-12-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Fire: हाईवे पर खड़ी बस में लगी भीषण आग, दमकल ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू, कोई जनहानि नहीं हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Fire: हाईवे पर खड़ी बस में लगी भीषण आग, दमकल ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू, कोई जनहानि नहीं हुई
Thu, 04 Dec 2025 11:06 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:06 AM IST
सार
Hardoi News: संडीला में लखनऊ-हरदोई राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर सुबह सात बजे डाक बंगले के पास खड़ी एक बस में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसके बाद पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दमकल की मदद से आग पर काबू पाया और अब बस के मालिक की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
हाईवे पर खड़ी बस में लगी आग
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरदोई जिले के संडीला कस्बे में लखनऊ-हरदोई राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह लगभग सात बजे डाक बंगले के पास खड़ी एक बस में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस अचानक हुई घटना से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
आग की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल रूट को डायवर्ट किया, ताकि यातायात बाधित न हो और आग पर काबू पाया जा सके। दमकल को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
Trending Videos
कोई जनहानि नहीं हुई
फिलहाल पुलिस इस बात की जानकारी जुटा रही है कि बस किसकी थी और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। गनीमत यह रही कि बस खाली थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।