फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Fire breaks out in a house under suspicious circumstances, old woman burnt alive to death

Hardoi: संदिग्ध हालात में घर में लगी आग, वृद्धा की जिंदा जलकर मौत

Tue, 12 Nov 2024 11:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 Nov 2024 11:20 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में संदिग्ध हालात में आग से जलकर वृद्धा की मौत हो गई। घटना के वक्त वृद्धा घर में अकेली थीं और कमरे में सो रही थीं।

विज्ञापन
Hardoi: Fire breaks out in a house under suspicious circumstances, old woman burnt alive to death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

अरवल थाना क्षेत्र के हन्नामऊ गांव में मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में आग से जलकर वृद्धा की मौत हो गई। घटना के समय वृद्धा घर में अकेली थी। अरवल थाना क्षेत्र के हन्न्नामऊ निवासी झाऊलाल की पत्नी खेमकली (67) को कई वर्षों से कम दिखाई दे रहा था। सोमवार को परिवार के सभी पुरुष सदस्यों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया था। सभी लोग जमानत कराने सवायजपुर तहसील गए थे।
विज्ञापन


रात हो जाने के कारण वह लोग रिश्तेदारी में रुके थे। घर में खेमकली अकेली थीं और कमरे में सो रही थीं। किसी समय मंगलवार सुबह कमरे में आग लग गई और वह जिंदा जल गईं। घटना का पता चलने पर सीओ हरपालपुर रवि प्रकाश सिंह, अरवल थानाध्यक्ष दृगपाल सिंह गौर के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed