फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Fire A huge fire broke out in an electronics warehouse five fire engines brought it under control

Hardoi Fire: इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की पांच गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों का नुकसान

Thu, 19 Dec 2024 10:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 19 Dec 2024 10:42 AM IST
सार

Hardoi News: बिलग्राम चुंगी के पास इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम में भीषण आग  लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Hardoi Fire A huge fire broke out in an electronics warehouse five fire engines brought it under control
,hardoi fire accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में कोतवाली शहर इलाके के बिलग्राम चुंगी के पास विनोद कुमार शुक्ला का शुक्ला इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से शोरूम है। शोरूम के पीछे ही उनका गोदाम बना हुआ है। देर रात अज्ञात कारणों के चलते इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने गोदाम से धुआं उठता देखा, तो गोदाम के मालिक को सूचना दी।

विज्ञापन

इसके बाद धुआं आग की विकराल लपटों में तब्दील हो गया। मामले की सूचना अग्निशमन कर्मियों को दी गई। इतनी देर में राधा नगर चौकी इंचार्ज विनोद शर्मा मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास स्थानीय लोगों के साथ मिलकर करने लगे। तक अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचती, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था।
विज्ञापन

लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान
इसके बाद पहुंची फायर बिग्रेड ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। विभाग की पांच गाड़ियों से लगातार तीन घंटे तक पानी छोड़ा जाता रहा, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान पूरे इलाके में धुआं ही धुआं हो गया। स्थानीय लोगों में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। गोदाम में रखा सारा सामान इस घटना में खाक हो गया। लाखों रुपये का नुकसान गोदाम मालिक को हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed