फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi : Father firing in son's tilak

हरदोई: बेटे के तिलक में पिता ने की हर्ष फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार, फिर हुआ कुछ ऐसा

Thu, 11 Jun 2020 09:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 11 Jun 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Hardoi : Father firing in son's tilak
सांकेतिक तस्वीर
हरदोई जिले के शाहाबाद कस्बे में बेटे के तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग करने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लड़के के पिता को हर्ष फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


वहीं वधू पक्ष के लोग निर्धारित समय से काफी देरी से तिलक चढ़ाने पहुंचे, लेकिन वर के पिता की गिरफ्तारी के चलते तिलक की रस्म नहीं पूरी की जा सकी। कस्बे के मोहल्ला गिगियानी निवासी फौजी राकेश के बेटे संदीप कुमार का बुधवार तिलक होना था।
विज्ञापन

 

वधू पक्ष को पीलीभीत से तिलक चढ़ाने आना था। रात दस बजे तक वधू पक्ष के मौके पर न पहुंचने पर तिलक समारोह में आए अधिकांश लोग वापस जाने लगे। इस पर बदनामी के डर के चलते राकेश ने तिलक चढ़ने की शुरुआत होने का संदेश देने के लिए छत पर जाकर लाइसेंसी बंदूक से एक के बाद एक, दो हवाई फायर कर दिए।

फायरिंग की सूचना मिलने पर सरदारगंज चौकी प्रभारी राजेश्वर व जामा मस्जिद चौकी प्रभारी अनुपम भदौरिया मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने राकेश फौजी को हिरासत व बंदूक को कब्जे में ले लिया।

इधर लड़की पक्ष के लोग रात साढ़े बारह बजे तिलक चढ़ाने के लिए कस्बा पहुंचेे, लेकिन लड़के के पिता की गिरफ्तारी होने के चलते तिलक का कार्यक्रम संपन्न नहीं हो सका। कोतवाल महेश चंद्र पांडेय ने बताया कि हर्ष फायरिंग के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed