फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi: Farmer dies after being buried under debris when a wall collapses during rain

हरदोई: बारिश के दौरान दीवार गिरने से मलबे में दबकर किसान की मौत, मचा कोहराम

Sat, 26 Sep 2026 08:20 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 26 Sep 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Farmer dies after being buried under debris when a wall collapses during rain
इसी दीवार के मलबे में दबकर हुई किसान की मौत - फोटो : अमर उजाला

कछौना कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर मजरा गाजू में शनिवार सुबह मवेशियों के लिए भूसा निकालने गए किसान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर मौत हो गई। फत्तेपुर निवासी सुंदरलाल (55) खेती करते थे। उन्होंने मवेशी भी पाल रखे थे। शनिवार सुबह वह मकान के पास में ही बने कमरे से मवेशियों के लिए भूसा निकालने गए थे। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण दीवार भरभराकर ढह गई। इसके मलबे के नीचे सुंदरलाल दब गए। शोर सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके की तरफ दौड़ पड़े। मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


परिवार में पत्नी और पांच पुत्र हैं। पांचों पुत्र दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। पति की मौत से पत्नी मन्नो बदहवास हो गईं। घटना की जानकारी पर पुलिस और क्षेत्रीय लेखपाल भी मौके पर पहुंचे। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक अन्य घटना में कोतवाली क्षेत्र के खजोहना में बारिश के कारण पप्पू का कमरा गिर गया। घटना के समय वह परिवार समेत कमरे के बाहर थे। इसलिए हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन


शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मुर्तजानगर में सोनेलाल का कच्चा मकान तेज बारिश के दौरान शनिवार सुबह ढह गया। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इसी तरह रसूलपुर में बलीराम की कच्ची कोठरी भी बारिश में ढह गई। कोठरी में रखा घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed