{"_id":"6881fa1d40403e58370db8d4","slug":"hardoi-farmer-dies-after-a-kutcha-wall-collapses-body-sent-for-postmortem-police-start-investigation-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: कच्ची दीवार ढहने से किसान की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: कच्ची दीवार ढहने से किसान की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 24 Jul 2025 02:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 24 Jul 2025 02:47 PM IST
सार
Hardoi News: बेहंदर कस्बे में कच्ची दीवार गिरने से एक बुजुर्ग किसान की मलबे में दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गिरी कच्ची दीवार ढही
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरदोई जिले में बेहंदर के कासिमपुर थाना क्षेत्र के असवर मऊ गाँव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक किसान की कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
असवर मऊ गांव निवासी बहादुर (55) गांव के बाहर अपनी कच्ची दीवार और फूस के छप्पर से बनी मवेशी रखने की जगह पर थे। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे, जब वे उसी के नीचे बैठे थे। तभी अचानक कच्ची दीवार ढह गई और बहादुर मलबे में दब गए।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें मलबे से निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहादुर की मौत हो चुकी थी। मृतक के परिवार में उनकी पत्नी रीना, एक दिव्यांग पुत्र और एक पुत्री हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन