{"_id":"6a67540fece6c3d9bf054dc9","slug":"hardoi-electricity-department-team-attacked-while-inspecting-meters-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: मीटर की जांच करने गई विद्युत निगम की टीम पर हमला, दो सगे भाइयों और उनकी मां के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: मीटर की जांच करने गई विद्युत निगम की टीम पर हमला, दो सगे भाइयों और उनकी मां के खिलाफ प्राथमिकी
Mon, 27 Jul 2026 06:24 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 27 Jul 2026 06:24 PM IST
सार
Hardoi News: विद्युत निगम की टीम पर हमले का मामला सामने आया है। तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विद्युत निगम की टीम पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर के मोहल्ला नवाबगंज पूर्वी में सोमवार को मीटर की जांच करने पहुंची विद्युत निगम की टीम के साथ जमकर अभद्रता की गई। टीम में शामिल उपखंड अधिकारी समेत सभी लोगाें को पीटे जाने की बात भी सामने आई है। उपखंड अधिकारी ने दो सगे भाइयों और उनकी मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
नगर के नवाबगंज पूर्वी में मंगलादेवी मंदिर मार्ग पर अनीसा बानो का मकान है। मकान के बाहर ही बिजली का मीटर लगा है। सोमवारकी सुबह लगभग 7:30 बजे उपखंड अधिकारी सुनील कुमार प्रभात, अवर अभियंता मुकेश गुप्ता, प्रांजल, शैलेंद्र, पंकज आदि के साथ मोहल्ले में जांच अभियान चला रहे थे। इसी दौरान वह अनीसा के मकान के बाहर लगे मीटर की जांच करने लगे। इसी दौरान अनीसा के पुत्र तारिक और मेराज अपने दो साथियों के साथ गाली गलौज करने लगे। मना करने पर हाथापाई करने लगे। जांच टीम किसी तरह यहां से बचकर थाने पहुंची और प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए शिकायत पुलिस से की। प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसडीओ को मेडिकल कराने भेजा है।