Hardoi: नशे में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, डंडे से पीटकर मारा, ठेके से लौटते समय हुआ विवाद, आरोपी फरार
Hardoi News: बनियन खेड़ा गांव में नशे में धुत छोटे भाई ने बड़े भाई ब्रजेश की डंडों से पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विस्तार
हरदोई जिले में कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौसगंज चौकी के बनियन खेड़ा गांव में शुक्रवार देर रात 11 बजे शराब के नशे मे छोटे भाई ने सगे बड़े भाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर कासिमपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
थाना क्षेत्र गौसगंज चौकी के अंतर्गत बनियन खेड़ा गांव में शुक्रवार देर शाम दो सगे भाई ब्रजेश (30) व छोटे भाई सूरज (26) गांव मे शराब ठेके पर शराब पीने के लिए गए थे। वहां से शराब पीकर वापस आते समय गांव से ही कुछ दूरी पर छोटा भाई सूरज अपने बड़े भाई ब्रजेश को डंडों से पीटने लगा।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इससे ब्रजेश की मौत हो गई। खेतों की ओर गए ग्रामीणों शव देख घटना की जानकारी परिजनों को दी। देर रात 12 बजे कासिमपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
