फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Double decker bus collided with truck, one dead, four injured

Hardoi: टूरिस्ट परमिट पर फुटकर सवारियां ले जा रही डबल डेकर बस ट्रक से टकराई, एक की मौत, चार घायल

Wed, 17 Jul 2024 07:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Jul 2024 07:43 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में सड़क हादसा हुआ। डबल डेकर बस व ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
Hardoi: Double decker bus collided with truck, one dead, four injured
दुर्घटना ग्रस्त डबल डेकर बस और ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टूरिस्ट परमिट पर फुटकर सवारियां लेकर संडीला से सोनीपत जा रही डबल डेकर बस हरदोई-सीतापुर रोड पर टड़ियावां थाना क्षेत्र में इटौली पुल के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। ट्रक के नीचे सो रहे क्लीनर की घटना में मौत हो गई, जबकि बस में सवार चार यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद बस के चालक और परिचालक मौके से भाग निकले। बस में सौ से अधिक लोग सवार थे।
विज्ञापन


संडीला में बेनीगंज रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास से डबल डेकर बस सोनीपत जाती है। अधिकांश सवारियां संडीला से ही बस में सवार हो जाती हैं। रास्ते में बेनीगंज, कोथावां, प्रतापनगर चौराहा और शाहाबाद से भी बस में सवारियां बैठती हैं। बुधवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे सवारियाें से भरी डबल डेकर बस हरदोई-सीतापुर मार्ग पर टड़ियावां थाना क्षेत्र में नो इंट्री में सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर लगने से बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रक आधा खाई में लटक गया। ट्रक के नीचे सो रहे क्लीनर शहर कोतवाली क्षेत्र के पहसामऊ निवासी लवकुश (19) की मौत हो गई। बस में सोनीपत जाने के लिए सवार हुए बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के मझिया निवासी देवेंद्र (34), उनका पुत्र मंदीप (11), बस में ही सवार माधुरी (50) और कंचन (15) घायल हो गईं। इन चारों को जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना की जानकारी पर सीओ हरियावां संतोष सिंह, टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अनुपम मौके पर पहुंचे। जेसीबी से बस किनारे करवाकर यातायात सामान्य कराया गया। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि बस चालक के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

37 सवारियाें की अनुमति सवार थे 100 से अधिक
उपसंभागीय परिवहन अधिकारी संजीव कुमार सिंह के मुताबिक बस में 12 सवारियों को लेटने और 25 सवारियों को बैठाने की क्षमता थी। बस के पंजीकरण नंबर के हिसाब से यह जानकारी ऑनलाइन जुटाई गई। उधर दूसरी ओर प्रत्यक्षदर्शियों और बस में सवार लोगों के मुताबिक तकरीबन सौ सवारी बस में थीं। प्रत्येक सीट पर तीन से चार सवारियां बैठी थीं। बस की गैलरी में प्लास्टि के स्टूल भी पड़े थे और इन पर भी सवारियां बैठाई गई थीं। बड़ा सवाल यह है कि इतनी सवारियां लेकर जा रही बस की जांच न तो संडीला में हुई और न ही किसी अन्य क्षेत्र में। घटना के बाद बस के शीशे टूट गए थे और कई सवारियां इन शीशों से बाहर आकर गिरी थीं। बस में सवारियों के लिए रखा एक स्टूल भी सड़क किनारे खंती में पड़ा मिला।

 

टूरिस्ट परमिट पर फुटकर में ढो रहे थे सवारी
ट्रक से टकराई डबल डेकर बस की फिटनेस और बीमा की औपचारिकताएं पूरी हैं, लेकिन बस के पास जो पर मिट है उस पर सवारियां नहीं ढोई जा सकतीं। दरअसल बस के पास टूरिस्ट परमिट है। इस पर फुटकर सवारियां नहीं ले जाई जा सकतीं। संडीला कस्बे से ऐसी कई बसें लगातार संचालित की जा रही हैं। इन बसों में सीट बुक कराने के लिए बाकायदा पूरा नेटवर्क काम करता है। बस में बैठने वाले लोगों को विजिटिंग कार्ड पकड़ा दिए जाते हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में विजिटिंग कार्ड भी पड़े मिले। उपसंभागीय परिवहन अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि बस के पास टूरिस्ट परमिट है, लेकिन इस पर फुटकर सवारी नहीं ले जाई जा सकतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed