{"_id":"5e5c992d8ebc3ef3ad73dd0d","slug":"hardoi-dispute-over-cleanliness-six-people-injured-in-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: सफाई को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, फायिरंग में छह लोग घायल, मच गई अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: सफाई को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, फायिरंग में छह लोग घायल, मच गई अफरातफरी
Mon, 02 Mar 2020 10:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 02 Mar 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घायल अस्पताल में भर्ती लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के हरदोई में सोमवार सुबह टैंक साफ करवाने के दौरान नाले में गंदगी डाले जाने को लेकर विवाद हो गया। घटना में पिता-पुत्र ने फायरिंग कर दी जिससे 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।
महोलिया शिवपार निवासी रामू गुप्ता पुत्र श्रीकृष्ण, सोमवार की सुबह अपने घर के बाहर बने लैट्रिन के टैंक को साफ करा रहे थे। इसका मलबा पास के ही नाले में डलवा रहे थे। मलबे के कारण बदबू आने पर पड़ोसियों ने इस पर आपत्ति की और मलबा न डालने को कहा।
इसी को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान रामू गुप्ता और उनके पुत्र विशाल गुप्ता ने तमंचे और लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर दी ।फायरिंग में पड़ोसी रामदेवी, बबली ,अनिल ,प्रियंका, सोनेश्री और सोनी गोली लगने से घायल हो गए। सभी छह लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।