फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: dead body of young man who had gone to his girlfriend wedding was found hanging

Hardoi: प्रेमिका की शादी में गए युवक का शव फंदे से लटका मिला, पिता का आरोप- युवती ने फोन करके बुलाया था

Sat, 04 May 2024 08:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 04 May 2024 08:44 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में प्रेमिका की शादी में गए युवक का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Hardoi: dead body of young man who had gone to his girlfriend wedding was found hanging
पेशकार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के पिहानी में प्रेमिका की शादी की जानकारी पर पिहानी कोतवाली क्षेत्र में स्थित उसके गांव गए सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के रमपुरा खम्हरिया निवासी युवक का शव गमछे के फंदे से लटकता मिला। मृतक के पिता का आरोप है कि प्रेमिका के बुलाने पर ही युवक उसके गांव गया था। पुलिस को मृतक के मोबाइल से युवती के साथ के कई फोटो भी मिले हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


रमपुरा खम्हरिया निवासी पेशकार (27) हरिद्वार में एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। उसी फैक्टरी में पिहानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक भी काम करता था। युवक के साथ कई बार उसकी बहन भी हरिद्वार गई थी। इसी दौरान पेशकार और साथ काम करने वाले युवक की बहन के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। इसका पता युवती के परिजनों को चला तो उन्होंने आनन फानन ही बीते बृहस्पतिवार को जल्दबाजी में युवती की शादी कर दी।
विज्ञापन


इसकी जानकारी पर पेशकार भी युवती के गांव पहुंचा था। शुक्रवार शाम उसका शव युवती के गांव में ही एक बाग में गमछे के फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी पर पिता विशुन दयाल परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पिता का कहना है कि युवती से पेशकार का प्रेम-प्रसंग था। युवती ने ही फोन कर पेशकार को बुलाया था। पिहानी के प्रभारी निरीक्षक डीडी सिद्धार्थ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक का मोबाइल पुलिस के कब्जे में है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed