Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Dead body of a married woman found hanging from a noose

Hardoi: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, मृतका का भाई बोला- पति के अवैध संबंधों से परेशान होकर दी जान

Sat, 16 Nov 2024 05:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 16 Nov 2024 05:36 PM IST
सार

Hardoi News: साड़ी के फॉल के फंदे से विवाहिता का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मंसूरपुर की है।

विज्ञापन
Hardoi: Dead body of a married woman found hanging from a noose
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मंसूरपुर मजरा लकड़हा में विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला। मृतका के भाई की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोप है कि पति के अवैध संबंध दूसरी महिला से होने के कारण परेशान होकर विवाहिता ने खुदकुशी की है। मंसूरपुर निवासी नारेंद्र खेती करते हैं। पत्नी रेखा (32) का शव शुक्रवार देर रात हरदोई उन्नाव जनपद की सीमा पर स्थित खेत में साड़ी के फॉल के फंदे से लटकता मिला।

विज्ञापन


नारेंद्र के मुताबिक शुक्रवार शाम रेखा घर से बिना कुछ बताए चली गई थी। देर रात तक वापस न आने पर उसकी खोजबीन की गई। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने रेखा का शव जामुन के पेड़ पर फंदे से लटकता देखा। घटना की जानकारी पर मृतका का भाई कानपुर जनपद के बिल्हौर थाना क्षेत्र के आसानीपुरवा निवासी सुशील भी मौके पर पहुंचा। उसकी सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुशील का आरोप है कि नारेंद्र के अवैध संबंध किसी दूसरी महिला से हैं। इससे परेशान होकर रेखा ने खुदकुशी की है। मृतका के परिवार में पति और चार बच्चे हैं। मल्लावां थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि आरोपों को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलेगी तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed