फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Dead bodies of five peacocks found in the field

Hardoi: खेत में पांच मोरों के शव मिले, पुलिस के साथ-साथ जांच में जुटी वन विभाग की टीम

Thu, 25 May 2023 05:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 25 May 2023 05:17 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में एक खेत में पांच मोरों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।  

विज्ञापन
Hardoi: Dead bodies of five peacocks found in the field
शवों की जांच करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के बघौली में खेत में पांच मोरों के शव पड़े मिले। पुलिस के अलावा वहां पहुंची वन विभाग की टीम ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। मामले की छानबीन करनी शुरू कर दी है। बघौली थाने की पुलिस को गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने भवानीपुर मजरा हडहा में वहीं के राज किशोर के खेत में राष्ट्रीय पक्षी मोर के पांच शव पड़े देखे।

विज्ञापन


इसकी खबर से इलाके में खलबली मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम वहां पहुंची। डीएफओ शशीकांत अमरेश, रेंजर शिव प्रकाश कुरील, वन दरोगा देवेंद्र यादव, प्रभारी गोपाल राय, एसएचओ बघौली ज्ञानेश दुबे और एसआई सूरज पाल सिंह के साथ पुलिस के जवान भवानीपुर जा पहुंचे।
विज्ञापन


पांच मोरों की मौत की खबर सुनते ही वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। राष्ट्रीय पक्षी की हत्या की गई या फिर किसी और वजह से उनकी मौत हुई। इसकी छानबीन की जा रही है। इस बारे में डीएफओ का कहना है कि शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही हकीकत सामने आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed