{"_id":"6658bb440c1de8310303a88a","slug":"hardoi-crime-teenager-shoots-12th-class-student-death-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Crime: किशोर ने 12वीं के छात्र को मारी गोली, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Crime: किशोर ने 12वीं के छात्र को मारी गोली, मौत से मचा कोहराम
Thu, 30 May 2024 11:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 30 May 2024 11:20 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में 12वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
युवराज की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई में पाली कस्बे के मोहल्ला बिरहाना में पांच दिन पहले हुए विवाद में बृहस्पतिवार शाम 12वीं के छात्र को एक किशोर ने तमंचे से गोली मार दी। घायल छात्र की अस्पताल में मौत हो गई। पाली थानाक्षेत्र के इस्माइलपुर निवासी संजय सिंह का पुत्र युवराज (17) 12वीं का छात्र था। बृहस्पतिवार शाम वह पाली कस्बे के मोहल्ला बिरहाना में निर्माणाधीन पुलिस चौकी के पास खड़ा था।
इसी दौरान उसके परिचित का एक किशोर आया। पांच दिन पहले एक किशोरी को लेकर हुए विवाद में दोनों के बीच फिर नोकझोंक हुई। इस दौरान किशोर ने युवराज के सीने में तमंचे से गोली मार दी। गोली लगने के बाद लगभग 100 मीटर तक युवराज भागा और फिर गिर पड़ा। इसी बीच उसका एक दोस्त वहां पहुंचा। उसने पुलिस को सूचना दी और घायल को लेकर पीएचसी पाली पहुंचा।
वहां डॉक्टर और फार्मासिस्ट नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस भी खोजी, लेकिन एंबुलेंस भी नहीं थी। पुलिस अपने वाहन से घायल को सीएचसी सवायजपुर ले गई। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। देर शाम युवराज की मौत हो गई। सीओ शाहाबाद अनुज मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।