फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Businessman shot in broad daylight on National Highway, money and jewellery looted

Hardoi: नेशनल हाईवे पर दिन दहाड़े व्यापारी को गोली मार रुपये और जेवर लूटे

Wed, 13 Nov 2024 07:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Nov 2024 07:33 PM IST
सार

Hardoi News: नेशनल हाईवे पर दिन दहाड़े व्यापारी को गोली मारकर रुपये और जेवर लूटने की घटना सामने आई है। बैग में एक लाख 70 हजार रुपये रखे थे। कंधे में गोली लगने से व्यापारी घायल हो गया। 

विज्ञापन
Hardoi: Businessman shot in broad daylight on National Highway, money and jewellery looted
घायल व्यापारी रूपेश द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को दिन दहाड़े कपड़ा और सराफा व्यापारी को गोली मारकर चेन, अंगूठी और एक लाख 70 हजार रुपये से भरा बैग लूट लिया गया। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से खलबली मच गई। कंधे पर गोली लगने से घायल व्यापारी को सीएचसी शाहाबाद से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना की जानकारी पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। घटना का खुलासा करने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला होलीकला निवासी रुपेश द्विवेदी (38) की कस्बे में ही गुलाब बैंड शॉप के पास कपड़े और ज्वैलरी की दुकान है। उनकी भाभी ज्योत्सना द्विवेदी औड़ेरी की ग्राम प्रधान हैं। बुधवार दोपहर वह बाइक से शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बकायेदारी वसूलने गए थे। बिलहरी की ओर से वापस घर जाते समय लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिलन ढाबा और पेट्रोल पंप के बीच में एक बाइक पर सवार होकर आए दो लोगों ने उन्हें रोक लिया। उनके पास से एक लाख 70 हजार रुपये से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद अंगूठी और चेन लूटते समय रूपेश ने विरोध किया तो लुटेरों ने रूपेश को गोली मार दी। बायें कंधे में गोली लगने से रूपेश मौके पर गिए गए, जबकि लुटेरे भाग गए। इसी बीच वहां से निकले एक परिचित ने रूपेश को सड़क पर पड़ा देखा तो उन्हें सीएचसी ले गए और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस भी सक्रिय हुई। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीओ अनुज मिश्रा मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी नमूने जुटाए हैं। एसपी ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed