{"_id":"693d4bc8688e52e19c007914","slug":"hardoi-bullet-fired-while-cleaning-licensed-rifle-retired-bank-manager-injured-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: लाइसेंसी राइफल की सफाई करते समय चली गोली, सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: लाइसेंसी राइफल की सफाई करते समय चली गोली, सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक घायल
Sat, 13 Dec 2025 04:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 13 Dec 2025 04:52 PM IST
सार
Hardoi News: लाइसेंसी राइफल की सफाई करते समय गोली चलने से सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक घायल हो गए। घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के अनंगबेहटा की है। गंभीर हालत में उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल अवधेश त्रिपाठी का उपचार करते चिकित्सक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लाइसेंसी राइफल की सफाई करते समय गोली चल गई। सफाई कर रहे सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक दायें कंधे में गोली लगने से घायल हो गए। घायल को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना शनिवार दोपहर देहात काेतवाली क्षेत्र के अनंगबेहटा में हुई।
विज्ञापन
अनंगबेहटा निवासी अवधेश शरण त्रिपाठी (70) आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह अपने छोटे पुत्र विकास और पत्नी सरोजनी के साथ गांव स्थित मकान में रहते हैं। उनके दो पुत्र जितेंद्र और शैलेंद्र शहर में नौरंग बाजार के पास स्थित मकान में रहते हैं। पुत्र जितेंद्र के मुताबिक, अवधेश गांव स्थित मकान में शनिवार दोपहर लाइसेंसी राइफल साफ कर रहे थे। इस दौरान अचानक गोली चल गई। दायें कंधे में लगकर गोली निकल गई। इसका पता चलते ही वह लोग उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। देहात कोतवाल हरिनाथ यादव ने बताया कि लाइसेंसी राइफल की सफाई करते समय घटना हुई है। घायल को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन