फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: bride refused to marry

Hardoi: सात फेरे लेने से पहले दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बोली- मुझे दूल्हा पसंद नहीं

Tue, 16 May 2023 10:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 16 May 2023 10:58 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में सात फेरे लेने से पहले दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन बोली मुझे दूल्हा पसंद नहीं है। इससे शादी नहीं करूंगी। जब बात नहीं बनी तो बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

विज्ञापन
Hardoi:  bride refused to marry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले के बावन में दूल्हा धूमधाम से बारात लेकर आया। द्वारचार हुआ, मगर सात फेरे लेने से पहले दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे के घर वालों ने दुल्हन को मनाने की पूरी कोशिश की लेकिन उनकी सारी कोशिशें बेकार गईं। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो दुल्हन ने दूल्हे के साथ विवाह करने से इनकार कर दिया। पुलिस के दखल के बाद बिना दुल्हन के बरात वापस लौट गई।

विज्ञापन


फर्रुखाबाद जिले के जजौरा बुजुर्ग थाना कम्पिल निवासी कुंवरपाल सिंह पुत्र मोहब्बत सिंह के बेटे की शादी लोनार थाने के रामापुर छैया के अमरेन्द्र सिंह पुत्र विक्रम सिंह की बेटी के साथ तय थी। मंगलवार को बड़े धूमधाम से बारात पहुंची, द्वारचार हुआ। उसके बाद बाकी रस्मों की तैयारी हो रही थी। उसी बीच दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


दूल्हे के पिता कुंवरपाल सिंह ने दुल्हन को मनाने की कोशिश की लेकिन जब कोई बात नहीं बनी तो दूल्हा थाने पहुंच गया। वहीं दोनों ने अपनी-अपनी बात रखी। दुल्हन ने कहा कि उसे लड़का पसन्द नहीं है। उसके बाद बरात वापस लौट गई। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने सुलह समझौता कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed