{"_id":"66659790c676cfb5510c3970","slug":"hardoi-body-of-a-middle-aged-man-who-was-released-from-police-station-found-hanging-2024-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: थाने से छूटकर आए किसान का शव फंदे से लटकता मिला, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: थाने से छूटकर आए किसान का शव फंदे से लटकता मिला, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 09 Jun 2024 06:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 09 Jun 2024 06:35 PM IST
सार
Hardoi News: चारा मशीन चोरी करने के आरोप में पुलिस अधेड़ को पूछताछ के लिए थाने ले गई थी। थाने से छूटकर आने के बाद अधेड़ का शव फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देतीं मां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र के भाभर गांव में रविवार सुबह एक किसान का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की मां का कहना है कि पचदेवरा थाने की पुलिस चोरी के मामले में पूछताछ के लिए पुत्र को ले गई थी। थाने से वापस आकर उसने खुदकुशी कर ली। पचदेवरा थाना क्षेत्र के भाभर गांव निवासी ध्यानपाल (46) खेती करते थे।
रविवार दोपहर ध्यानपाल का शव गांव के किनारे अकौड़ा के पेड़ में गमछे से फंदे से लटका मिला। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे। मां रेशमा और पत्नी धनदेवी ने बताया कि गांव से एक चारा मशीन चोरी हो गई थी। मशीन चोरी करने के शक में पचदेवरा थाने की पुलिस ध्यानपाल को शनिवार को थाने ले गई थी। देर रात पूछताछ के बाद उसे वापस घर भेज दिया गया था। आरोप है कि थाने से आने के बाद कुछ देर तक घर में ही ध्यानपाल रहा।

रात में किसी समय बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गया। इसके बाद ग्रामीणों ने रविवार सुबह उसका शव फंदे से लटका देखा। परिवार में पत्नी, पांच पुत्रियां और एक पुत्र है। पचदेवरा प्रभारी निरीक्षक रमेश पांडेय ने बताया कि ध्यानपाल पर चारा मशीन चोरी करने का आरोप था। इसको लेकर उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।