फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Bodies of brother in law and sister in law found in locked room deceased woman mother levels allegation

हरदोई: बंद कमरे में मिले देवर-भाभी के शव, मासूम ने फंदे से लटका देखा, मृतका की मां ने लगाया आरोप, जांच शुरू

Fri, 02 Oct 2026 04:27 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 02 Oct 2026 04:27 PM IST
सार

Hardoi News: बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र स्थित हबीबनगर गांव में एक बंद कमरे में देवर और भाभी के शव छत के कुंडे से संदिग्ध परिस्थितियों में लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने दरवाजा तोड़कर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
Hardoi Bodies of brother in law and sister in law found in locked room deceased woman mother levels allegation
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के हबीबनगर में शुक्रवार की सुबह एक बंद कमरे में देवर और भाभी के शव छत के कुंडे से लटके मिले। घटना की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर पहुंची मृतका की मां ने देवर पर ही भाभी की पिटाई करने के बाद लटकाने और फिर खुदकुशी करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, हबीबनगर गांव निवासी राजाराम के तीन बेटों में सबसे बड़ा देशराज और सबसे छोटा बेटा रामरूप (22) बिजली मैकेनिक हैं और बाहर रहकर काम करते थे। बड़े बेटे देशराज की पत्नी सीमा (35) गांव में ही अपने तीन बेटे आयुष (10), शिव्यांश (8) और लक्ष्य (7) के साथ अलग मकान में रहती थी। पिता राजाराम ने बताया कि देशराज बीते एक माह से अयोध्या में काम कर रहा है और रामरूप भी वहीं था।

विज्ञापन

दुपट्टे से सीमा और साड़ी से रामरूप को लटका देखा
सात दिन पहले ही वह गांव लौटा था। बताया कि रामरूप कभी अपने घर तो कभी सीमा के घर पर रूक जाता था। बृहस्पतिवार रात को भी वह वहीं पर था। राजाराम ने बताया कि शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे उनका पोता शिव्यांश मां को पुकारते हुए दूसरे कमरे में गया। दरवाजा अंदर से बंद था तो उसने दीवार में बने झरोखे से झांक कर देखा। कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टे के फंदे से सीमा और साड़ी से रामरूप को लटके देखा।

विज्ञापन

हत्या कर शव लटकाने, फिर खुदकुशी करने का आरोप
उसने यह जानकारी बाबा राजाराम को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतरवाए। पंचनाम भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंची बिलग्राम के झालापुरवा निवासी मृतका की मां सुदामा ने रामरूप पर सीमा की पिटाई के बाद हत्या कर शव लटकाने और फिर खुदकुशी करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

फाॅरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। इसमें दुपट्टे और साड़ी को भी साक्ष्य के रूप में रख लिया गया। बिलग्राम कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि मौके पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजन से मिलने वाले शिकायती पत्र के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed