फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi BJP organized a padyatra on 150th anniversary of Sardar Patel Minister Rajni Tiwari administered oath

Hardoi: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा ने निकाली पदयात्रा, मंत्री रजनी तिवारी ने दिलाई शपथ…कही ये बात

Wed, 12 Nov 2025 04:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 12 Nov 2025 04:53 PM IST
सार

Hardoi News: शाहाबाद कस्बे में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भाजपा के बैनर तले उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने एकता पदयात्रा का शुभारंभ किया। इसमें उन्होंने राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई और कहा कि सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है।

विज्ञापन
Hardoi BJP organized a padyatra on 150th anniversary of Sardar Patel Minister Rajni Tiwari administered oath
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा ने निकाली एकता पदयात्रा - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले के शाहाबाद कस्बे में सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर भाजपा के बैनर तले एकता पदयात्रा बुधवार को निकाली गई। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने अंबेडकर पार्क से एकता पदयात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ भी दिलाई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कि सरकार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है। सशक्त भारत के निर्माण में सरदार पटेल का योगदान भी सशक्त रहा है।

विज्ञापन

भाजपाजिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि देश के प्रति सच्ची निष्ठा का भाव होता है, तो कोई भी बाधा आड़े नहीं आती। एकता पदयात्रा बस अड्डा, सिनेमा चौराह, घासमंडी तिराहा, दिलेरगंज, नगर पालिका, अल्हापुर तिराहा होते हुए ब्लाक कार्यालय पहुंची। एकता पदयात्रा में आदर्श इंटर काॅलेज, राष्ट्रपिता इंटर कॉलेज, नेहरूकन्या इंटर कॉलेज के विद्यार्थी भी शामिल रहे। इस दौरान एसडीएम अंकित तिवारी, जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष वेदराम राजपूत, टोडरपुर के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्यामू त्रिवेदी, भाजपा के नगर अध्यक्ष अनिल पांडेय, शरद सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed