{"_id":"6a38d96476bf26a4cd0a662b","slug":"hardoi-beam-falls-while-being-placed-on-a-bridge-pillar-under-construction-on-nh-731-two-injured-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: एनएच-731 पर निर्माणाधीन पुल के पिलर पर रखते समय बीम गिरा, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: एनएच-731 पर निर्माणाधीन पुल के पिलर पर रखते समय बीम गिरा, दो घायल
Mon, 22 Jun 2026 10:45 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 22 Jun 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
पिलर पर रखते समय बीम गिरी
- फोटो : अमर उजाला
एनएच-731 पर शारदा नहर के सैदपुर के पास पहले से निर्मित दो पुलों के ऊपर सड़क को सीधा जोड़ने के लिए पुल बनवाए जा रहे हैं। एनएच-731 का काम देख रही संस्था इन पुलों का काम करा रही है। सोमवार को पुल के ऊपर निर्मित पिलर पर पहले से पकाकर तैयार की गई बीम को रखवाया जा रहा था। बताया गया कि मशीन के माध्यम से पिलर पर बीम पर रखे जाने के दौरान बीम गिर गई। बीम की चपेट में आने से दो मजदूर घायल हो गए।
विज्ञापन
शाहाबाद के भदासी निवासी राजेश और शाहजहांपुर के सिंधौली निवासी राहुल घायल हो गए। इसमें राहुल की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को टोडरपुर स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया है। हादसा की जानकारी पर डीएम अनुनय झा, एसपी एके मीणा, शाहाबाद एसडीएम एसके मिश्रा पुलिस फोर्स व टीम के साथ पहुंचे। मौका-मुआयना किया। घायलों का हालचाल जाना। काम करा रही संस्था के प्रतिनिधियों से जानकारी ली।
विज्ञापन